Get App

ल्यूपिनः मुनाफा 20.7% बढ़ा, आय 26.4% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में ल्यूपिन का मुनाफा 20.7 फीसदी बढ़कर 633 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 09, 2017 पर 1:39 PM
ल्यूपिनः मुनाफा 20.7% बढ़ा, आय 26.4% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में ल्यूपिन का मुनाफा 20.7 फीसदी बढ़कर 633 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में ल्यूपिन का मुनाफा 525 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में ल्यूपिन की आय 26.4 फीसदी बढ़कर 4482.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में ल्यूपिन की आय 3547.6 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर तीसरी तिमाही में ल्यूपिन का एबिटडा 846 करोड़ रुपये से बढ़कर 1215.8 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ल्यूपिन का एबिटडा मार्जिन 23.9 फीसदी से बढ़कर 27.1 फीसदी रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में ल्यूपिन की अन्य आय 66.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 103.5 करोड़ रुपये रही है।

सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में ल्यूपिन के अमेरिकी कारोबार की बिक्री 20.6 करोड़ डॉलर से बढ़कर 31.6 करोड़ डॉलर रही है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में ल्यूपिन के भारतीय फॉर्मूलेशन कारोबार की बिक्री 886 करोड़ रुपये से बढ़कर 991.2 करोड़ रुपये रही है।

सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में ल्यूपिन के एशिया-पैसिफिक कारोबार की बिक्री 463.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 560 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में ल्यूपिन के ईएमईए कारोबार की बिक्री 218.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 255.5 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में ल्यूपिन के नॉर्थ अमेरिका कारोबार की बिक्री 1380.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 2175.5 करोड़ रुपये रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें