Get App

महिंद्रा हॉलिडेज के मुनाफे में 21.9% की बढ़ोतरी

दूसरी तिमाही में महिंद्रा हॉलिडेज का मुनाफा 21.9 फीसदी बढ़कर 32.8 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 28, 2016 पर 6:51 PM
महिंद्रा हॉलिडेज के मुनाफे में 21.9% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में महिंद्रा हॉलिडेज का मुनाफा 21.9 फीसदी बढ़कर 32.8 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में महिंद्रा हॉलिडेज का मुनाफा 26.9 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में महिंद्रा हॉलिडेज की आय 10.1 फीसदी बढ़कर 258.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में महिंद्रा हॉलिडेज की आय 234.5 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर दूसरी तिमाही में महिंद्रा हॉलिडेज का एबिटडा 54.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 61.2 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में महिंद्रा हॉलिडेज का एबिटडा मार्जिन 23.3 फीसदी से बढ़कर 23.7 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें