Get App

Lockdown: HCL अपने कर्मचारियों को बांटेगी बोनस

सॉफ्टवेयर सेवा उपलब्ध कराने वाली देश की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी HCL टेक्नोलॉजीज ने इसके पहले 15 हजार फ्रेशर्स को नौकरी देने का ऑफर भी दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 22, 2020 पर 9:15 AM
Lockdown: HCL अपने कर्मचारियों को बांटेगी बोनस

कोरोना की वजह से लागू किये लॉकडाउन के कारण जहां तमाम कंपनियां अपने कर्मचारियों को काम से निकाल रही हैं या उनके वेतन में कटौती कर रही हैं ऐसे माहौल में एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने अपने डेढ़ लाख कर्मचारियों को वेतन में किसी भी प्रकार की कटौती नहीं करते हुए पिछले साल का बोनस भी देने का निर्णय लिया है। कंपनी ने ये भी स्पष्ट किया कि कोरोना के कारण कंपनी के कारोबार और आय पर बुरा असर हुआ है फिर भी कंपनी एक भी कर्मचारी को काम से नहीं निकालेगी।

सॉफ्टवेयर सेवा उपलब्ध कराने वाली देश की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने इसके पहले 15 हजार फ्रेशर्स को नौकरी देने का ऑफर भी दिया है। महाराष्ट्र टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक कोरोना संकट के कारण कंपनी का एक भी प्रोजेक्ट रद्द नहीं हुआ है लेकिन नये प्रोजेक्ट के काम में देरी जरूर हुई है। इसमें भी कंपनी अच्छी संभावनाएं तलाश रही है और जहां जरूरी हैं नई भर्तियां भी की जा रही हैं ऐसा एचसीएल टेक के एचआर प्रमुख अप्पाराव वीवी ने स्पष्ट किया है।

कंपनी के एचआर प्रमुख ने कहा कि कंपनी जो बोनस देती है वो कर्मचारियों की पिछले 12 महीनों की मेहनत होती है इसलिए कर्मचारियों को उसका पूरा लाभ मिलना चाहिए ऐसा कंपनी का मानना है। उन्होंने आगे कहा कि साल 2008 की वैश्विक मंदी हो या अन्य कोई भी संकट हो कंपनी ने कर्मचारियों के वेतन में कभी भी कटौती नहीं की है।

अप्पाराव ने कहा कि पिछले महीने में लॉकडाउन के कारण घर से काम कर रहे कर्मचारियों की प्रोडक्टिविटी 16 से 17 प्रतिशत तक बढ़ गई है। इससे प्रभावित होकर कंपनी ने भविष्य में 50 प्रतिशत कर्मचारियों को घर से ही काम (work from home) देने की तैयारी करना शुरू कर दिया है। अन्य 5 कंपनियों की तुलना में पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने 16.7 प्रतिशत ज्यादा तेजी से तरक्की की है। कंपनी की आय 9.94 करोड़ रुपये रही थी जबकि इस साल का रिजल्ट कंपनी ने अभी घोषित नहीं किया है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें। 

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें