Get App

जिसे उंगली पकड़कर सिखाया काम, आज वही मेरा बॉस! वायरल हुई हैरान करने वाली ये कॉर्पोरेट कहानी

Reddit पर एक कर्मचारी ने बताया कि उसने अपने जूनियर को ट्रेन किया और अपने बराबर प्रमोशन दिलवाया. अब उसी जूनियर को उसका बॉस बना दिया गया है. वो 5 साल से एक ही पोस्ट पर है और मैनेजर बनने का इंतजार कर रहा था. उसे फैसले की जानकारी पहले नहीं दी गई. पोस्ट वायरल होने पर लोगों ने कहा कि ये हर ऑफिस की सच्चाई है. उसे HR से बात करने और बाहर मौके देखने की सलाह दी गई है.

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 18, 2026 पर 1:31 PM
जिसे उंगली पकड़कर सिखाया काम, आज वही मेरा बॉस! वायरल हुई हैरान करने वाली ये कॉर्पोरेट कहानी

आपने कभी किसी नए लड़के को ऑफिस में काम सिखाया है? उसे अपनी मेहनत से आगे बढ़ाया है? अब सोचिए, एक दिन पता चले कि वही लड़का आपका बॉस बन गया है. ऐसा ही हुआ है एक कर्मचारी के साथ, और उसकी कहानी अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है.

ये कहानी Reddit के r/careeradvice ग्रुप में शेयर की गई है. पोस्ट का टाइटल ही लोगों को खींच रहा है - "जिसे मैंने कभी मैनेज किया था, वो अब मेरा बॉस होगा."

जूनियर को कॉलेज से उठाया, अपने बराबर लाया

पोस्ट लिखने वाले शख्स ने बताया कि वो जूनियर उसके बाद कंपनी में आया था. कॉलेज से निकलकर सीधे इसी कंपनी में जॉइन किया था. शख्स को कंपनी में उससे 3-4 साल ज्यादा हो चुके हैं.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें