IIM Bangalore MBA Akshita Jain: आज के समय में अच्छी पढ़ाई करना, बड़ी कंपनी में नौकरी पाना और लाखों रुपये कमाना कई लोगों का सपना होता है। लेकिन गुरुग्राम की 37 साल की अक्षिता जैन ने इन सबसे अलग फैसला लिया है। IIM बेंगलुरु से MBA करने और बड़ी कंपनियों में काम करने के बाद उन्होंने नौकरी छोड़कर जैन साध्वी बनने का मन बनाया है।
