Get App

कमाई लाखों में, बचत जीरो! अमेरिका में ज्यादा कमाई के बाद भी क्यों नहीं बचता पैसा?

नेहा शाह के मुताबिक, भारत में उनकी कमाई से घर का किराया, खाना, घरेलू काम और इलाज का खर्च आसानी से निकल जाता था और पैसे भी बचते थे। वहीं, सिएटल में उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा सिर्फ किराए और हेल्थ इंश्योरेंस पर खर्च हो जाता है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 17, 2026 पर 1:10 PM
कमाई लाखों में, बचत जीरो! अमेरिका में ज्यादा कमाई के बाद भी क्यों नहीं बचता पैसा?

विदेश में अच्छी नौकरी और ज्यादा सैलरी का सपना कई लोग देखते हैं, लेकिन वहां रहने का खर्च भी काफी ज्यादा होता है। भारत से अमेरिका गईं नेहा शाह को भी वहां की महंगाई ने हैरान कर दिया। उनका कहना है कि अमेरिका में अच्छी कमाई के बाद भी पैसे बचाना आसान नहीं है।

'आयुर्वेदिक इंटेलिजेंस' की फाउंडर नेहा शाह ने 'बिजनेस इनसाइडर' से बातचीत में भारत और अमेरिका में रहने के खर्च की तुलना की। उन्होंने बताया कि सिएटल में रोज की चीजों पर इतना खर्च होता है, जितना भारत में पूरे परिवार का गुजारा करने में लगता था।

किराने के सामान पर ही ज्यादा खर्च

नेहा शाह ने बताया कि अमेरिका में उनके परिवार का एक महीने का किराने का खर्च उतना है, जितना उनकी मां भारत में 8 लोगों का खाना बनाने पर खर्च करती थीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें