Bank Nifty Trend : मंगलवार को निफ्टी बैंक इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया और पहली बार 62,300 के स्तर को पार कर गया। बैंकिंग शेयरों में लगातार हो रही खरीदारी के चलते इंडेक्स में यह उछाल आया। इस तेजी में पंजाब नेशनल बैंक,स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक जैसे सरकारी बैंकों के शेयर 5 प्रतिशत तक भागे हैं। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने से बैंकिंग शेयरों में तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमतों में कमी से भारत के आयात बिल में राहत मिल सकती है,महंगाई को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है और रुपये पर दबाव कम हो सकता है। इससे ब्याज दरों को लेकर बनी चिंताएं कम हो सकती हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है,जिससे बैंकों की कर्ज देने की गतिविधियों में तेजी आ सकती है और निवेशकों के नजरिए में बदलाव आ सकता है।
