Get App

अच्छा बॉस बनने की सजा? सुविधाएं और पैसे देने के बाद भी खाली हो गया बेंगलुरु का यह कैफे!

आठ साल तक आईटी कंपनी में काम करने के बाद इस शख्स ने नौकरी छोड़कर चाय का बिजनेस शुरू किया। उन्हें कॉर्पोरेट नौकरी पसंद नहीं थी और चाय की अच्छी दुकान न मिलने पर उन्होंने खुद चाय का बिजनेस शुरू करने का फैसला किया।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 17, 2026 पर 11:43 AM
अच्छा बॉस बनने की सजा? सुविधाएं और पैसे देने के बाद भी खाली हो गया बेंगलुरु का यह कैफे!
बेंगलुरु के एक कैफे मालिक ने कर्मचारियों को अच्छी सुविधाएं दीं, फिर भी वे नौकरी छोड़कर चले गए।

Bengaluru: कई बार कर्मचारियों को अच्छी सुविधाएं देने के बाद भी उन्हें नौकरी में रोक पाना मुश्किल हो जाता है। बेंगलुरु के एक कैफे मालिक के साथ भी ऐसा ही हुआ। उनका कहना है कि उन्होंने कर्मचारियों के काम के घंटे कम रखे, जरूरत पड़ने पर पैसे दिए और हर तरह से उनकी मदद की। इसके बावजूद कई कर्मचारी नौकरी छोड़कर चले गए।

कोरमंगला में माटेकाका टी कैफे (Matekaka Tea Cafe) चलाने वाले ब्रिगेश ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपना अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते थे कि उनके कैफे में कर्मचारियों के साथ बुरा व्यवहार हो। लेकिन उनकी इन कोशिशों के बाद भी कर्मचारी लंबे समय तक उनके साथ नहीं टिके।

कर्मचारियों के लिए किए ये खास इंतजाम

ब्रिगेश ने बताया कि कैफे शुरू करते समय उन्होंने तय किया था कि कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे। इसके लिए उन्होंने कुछ बदलाव भी किए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें