Gold Finance Stock crash: गोल्ड लोन देने वाली भारत की सबसे बड़ी कंपनियां मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) और मणप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) के शेयरों में बुधवार, 18 नवंबर को गिरावट देखने को मिला। शेयरों में आई गिरावट की मुख्य वजह सोने की कीमतों में आया दबाव रहा है। इंटरनेशनल लेवल पर सोने की कीमतें $3,800 प्रति औंस से नीचे गिरकर 14 महीनों में अपने सबसे निचले लेवल पर आ गई। बुलियन की कीमतों में तेज गिरावट से गोल्ड लोन कंपनियों के प्रति सेंटिमेंट पर असर पड़ा, जिनके लोन देने के बिजनेस को कोलैटरल के तौर पर गिरवी रखी गई सोने की ज्वेलरी से सपोर्ट मिलता है।
