Get App

मैरिकोः मुनाफा 6.8% घटा, आय 7.4% घटी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में मैरिको का मुनाफा 6.8 फीसदी घटकर 191.6 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2017 पर 3:01 PM
मैरिकोः मुनाफा 6.8% घटा, आय 7.4% घटी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में मैरिको का मुनाफा 6.8 फीसदी घटकर 191.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में मैरिको का मुनाफा 205.7 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में मैरिको की आय 7.4 फीसदी घटकर 1417 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में मैरिको की आय 1530.3 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में मैरिको का एबिटडा 290 करोड़ रुपये से घटकर 272.4 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में मैरिको का एबिटडा मार्जिन 18.9 फीसदी से बढ़कर 19.2 फीसदी रहा है।

मैरिको के मुताबिक तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में भारतीय कारोबार का वॉल्यूम ग्रोथ 3.4 फीसदी से घटकर -4 फीसदी रहा है। मध्यम अवधि में वॉल्यूम ग्रोथ 8-10 फीसदी के आसपास लाने की कोशिश होगी। चौथी तिमाही में वॉल्यूम ग्रोथ 6-8 फीसदी रहने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें