बाजार 0.6% गिरकर बंद, निफ्टी 7500 के नीचे बंद

आज बाजार में दिन भर गिरावट के साथ कारोबार हुआ और कारोबारी सत्र का समापन भी गिरावट के साथ ही हुआ।

अपडेटेड Mar 10, 2016 पर 3:45 PM

आज बाजार में दिन भर गिरावट के साथ कारोबार हुआ और कारोबारी सत्र का समापन भी गिरावट के साथ ही हुआ। मिडकैप शेयरों में 0.32 फीसदी की गिरावट रही और स्मॉलकैप शेयरों में 0.18 फीसदी की गिरावट रही। लार्जकैप में 0.63 फीसदी की कमजोरी रही है।

कारोबार बंद होने पर
बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 170.62 अंक यानि 0.69 फीसदी की गिरावट के साथ 24623 के स्तर पर कारोबार बंद हुआ है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 45.65 अंक यानि 0.61 फीसदी चढ़कर 7486 के स्तर पर बंद हुआ है।

बाजार में मेटल, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा सेक्टर में तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ। निफ्टी एनर्जी सेक्टर सबसे ज्यादा 1.56 फीसदी गिरकर बंद हुआ है। पीएसयू बैंक 1.66 फीसदी और रियल्टी शेयर 0.98 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

बाजार के दिग्गज शेयरों में केर्न इंडिया 3.47 फीसदी चढ़कर बंद हुआ है और हिंडाल्को 2.96 फीसदी ऊपर बंद हुआ है। एचडीएफसी एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल और सिप्ला में 2.51-0.88 फीसदी की गिरावट के साथ बंद मिला है।

दिग्गज गिरने वाले शेयरों में रिलायंस 3.12 फीसदी टूटकर बंद हुआ और बीएचईएल में 3.07 फीसदी की गिरावट के साथ बंद मिला है। इंफोसिस, गेल, बैंक ऑफ बड़ौदा, एलएंडटी और अंबुजा सीमेंट में 3.04-1.74 फीसदी की गिरावट के साथ बंद मिला है।

मिडकैप शेयरों में चढ़ने वाले शेयरों में गोडफ्रे फिलिप, टौरेंट पावर, मैक्स फाइनेंशियल, फीनिक्स मिल्स और पीवीआर में 5.70-4.33 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है। मिडकैप गिरने वाले शेयरों में वैभव ग्लोबल, सेरा सेनेट्रीवेयर, जुबिलेंट लाइफ, चेन्नई पेट्रो और यूको बैंक में 5.79-4.16 फीसदी की गिरावट के साथ बंद मिला है।


स्मॉलकैप शेयरों में चढ़ने वाले शेयरों में वेंकीज, जीएनएफसी, ऐरो कोटेड, सुंदर मैंगनीज और इंडियन ह्यूम में 17.28-9.0 फीसदी की तेजी के साथ बंद मिला है। स्मॉलकैप शेयरों में गिरने वाले शेयरों में एसआरएस फाइनेंस, बादल केमिकल्स, जेनेसिस इंटरनेशनल, फोर्ब्स गोकक और विसागर पॉलिटैक्स में 8.24-6.46 फीसदी की गिरावट के साथ बंद मिला है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।