मारुति सुजुकी ने प्रीमियम क्रॉसओवर कार एस-क्रॉस की 20000 से ज्यादा गाड़ियां रीकॉल की हैं। एस-क्रॉस के ब्रेक में गड़बड़ी होने की वजह से कंपनी ने ये कदम उठाया है। 20 अप्रैल 2015 से 12 फरवरी 2016 के बीच बनी गाड़ियों के ब्रेक पार्ट में खराबी पाई गई है। और ये खराबी एस-क्रॉस के दोनों वेरिएंट पेट्रोल और डीजल में पाई गई हैं। कंपनी रिकॉल के तहत खराब पार्ट को फ्री में ठीक करके देगी। सियाम के अनुसार देश में 2012 के बाद से अभी तक करीब 18 लाख गाड़ियां रीकॉल हो चुकी हैं।
