Get App

जनवरी में मारुति सुजुकी की बिक्री 27.1% बढ़ी

इस साल जनवरी में मारुति सुजुकी ने कुल 1.44 लाख वाहन बेचे हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2017 पर 10:25 AM
जनवरी में मारुति सुजुकी की बिक्री 27.1% बढ़ी

जनवरी महीने में मारुति सुजुकी की बिक्री में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर जनवरी में मारुति सुजुकी की बिक्री 27 फीसदी से ज्यादा बढ़ी है। साल 2017 के जनवरी महीने में मारुति सुजुकी ने कुल 1.44 लाख वाहन बेचे हैं। साल 2016 के जनवरी महीने में मारुति सुजुकी ने कुल 1.33 लाख वाहन बेचे थे।

जनवरी में मारुति सुजुकी की घरेलू बिक्री में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सालाना आधार पर जनवरी महीने में मारुति सुजुकी की घरेलू बिक्री 1.06 लाख यूनिट से 25.9 फीसदी बढ़कर 1.34 लाख यूनिट रही है।

जनवरी में मारुति सुजुकी के एक्सपोर्ट में शानदार बढ़त दर्ज की गई है। सालाना आधार पर जनवरी महीने में मारुति सुजुकी का एक्सपोर्ट 7223 यूनिट से 44.8 फीसदी बढ़कर 10,462 यूनिट रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें