अगर आप मारुति सुजुकी की कार लेने की सोच रहे हैं तो ये सही वक्त है। नोटबंदी के असर को कम करने के लिए कंपनी ने अपनी कारों पर 10,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक के छूट का ऐलान किया है। कंपनी ने मारुति सुजुकी सियाज पर 15,000-20,000 रुपये, डिजायर पर 10,000-25,000 रुपये और स्विफ्ट पर 15,000-18,000 रुपये तक की छूट का ऐलान किया है।
