Maruti Suzuki CNG Car: देश की सबसे बड़ी कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी मारुति सुजुकी CNG व्हीकल्स में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी अपने तीन लोकप्रिय मॉडल्स डिजायर, स्विप्ट और विटारा ब्रेजा के CNG वेरिएंट दिसंबर तक लॉन्च करेगी। कंपनी के पास ऑल्टो, S-Presso, वैगनआर, सेलेरियो, इको और आर्टिगा के CNG वेरिएंट पहले से मौजूद हैं।
