Get App

मारुति सुजुकी की बिक्री 13.9% घटी

घरेलू बाजार में भी मारुति सुजुकी की बिक्री घटी है। मारुति सुजुकी के एक्सपोर्ट को भी तगड़ा झटका लगा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 01, 2016 पर 10:57 AM
मारुति सुजुकी की बिक्री 13.9% घटी

जून महीने में मारुति सुजुकी की बिक्री पर तगड़ा ब्रेक लग गया है। साल दर साल आधार पर जून में मारुति सुजुकी की बिक्री करीब 14 फीसदी घट गई है। जून में मारुति सुजुकी ने 98840 वाहन बेचे हैं।

घरेलू बाजार में भी मारुति सुजुकी की बिक्री घटी है। सालाना आधार पर जून में घरेलू बाजार में मारुति सुजुकी की बिक्री 10.2 फीसदी घटकर 92133 यूनिट रही है। मारुति सुजुकी के एक्सपोर्ट को भी तगड़ा झटका लगा है। सालाना आधार पर जून में मारुति सुजुकी का एक्सपोर्ट 44.7 फीसदी घटकर 6707 यूनिट रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें