Get App

अप्रैल में मारुति सुजुकी की बिक्री 13% बढ़ी

सालाना आधार पर अप्रैल में मारुति सुजुकी की बिक्री 13 फीसदी बढ़कर 1.26 लाख यूनिट रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 02, 2016 पर 12:28 PM
अप्रैल में मारुति सुजुकी की बिक्री 13% बढ़ी

अप्रैल में मारुति सुजुकी की कुल बिक्री में बढ़ोतरी देखने को मिली है। सालाना आधार पर अप्रैल में मारुति सुजुकी की बिक्री 13 फीसदी बढ़कर 1.26 लाख यूनिट रही है। वहीं साल दर साल आधार पर अप्रैल में घरेलू बिक्री 16.2 फीसदी बढ़कर 1.17 लाख यूनिट रही है।  
  
सालाना आधार पर अप्रैल में मारुति सुजुकी का कुल एक्सपोर्ट 13.7 फीसदी घटकर 9524 यूनिट रहा है। वहीं पैसेंजर वाहन बिक्री 84,188 से बढ़कर 86,481 यूनिट रही है। सालाना आधार पर अप्रैल में मारुति सुजुकी की यूटिलिटी वाहन बिक्री 260.4 फीसदी बढ़कर 16044 यूनिट रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें