Get App

Mazagon Dock Shipbuilders IPO day 1: इश्यू 108% सब्सक्राइब हुआ, रिटेल पोर्शन पूरा बुक

Mazagon Dock Shipbuilders IPO day 1: IPO सितंबर को खुला है और 1 अक्टूबर को बंद होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 30, 2020 पर 9:28 AM
Mazagon Dock Shipbuilders IPO day 1: इश्यू 108% सब्सक्राइब हुआ, रिटेल पोर्शन पूरा बुक

Mazagon Dock Shipbuilders IPO day 1। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के IPO को जबरदस्त पसंद किया जा रहा है। यह IPO आज यानी 29 सितंबर को खुला है और 1 अक्टूबर को बंद होगा। यह डिफेंस पब्लिक सेक्टर की अंडरटेकिंग है। कंपनी का इश्यू पहले दिन ही 108% सब्सक्राइब हो गया है। पहले ही दिन यह इश्यू रिटेल सेगमेंट में भी पूरी तरह सब्सक्राइब हो चुका है। 

मझगांव डॉक के IPO का प्राइस बैंड 135-145 प्रति शेयर तय किया है। IPO के तहत 3,05,99,017 शेयरों की बिक्री होगी। इस IPO का लॉट साइज 103 शेयरों का है। इसमें OFS (Offer for sale) के जरिए सरकार 3.05 करोड़ रुपए के शेयर बेचेगी। कंपनी की योजना 413-444 करोड़ रुपए जुटाने की है।

मझगांव डॉक सरकारी क्षेत्र की शिपयार्ड कंपनी है। ये नौसेना और कोस्टगार्ड के लिए जंगी जहाज और पनडुब्बी बनाने का कारोबार करती है। कंपनी जहाज और पनडुब्बी की मरम्मत का भी कारोबार करती है। कंपनी की क्षमता 40,000 DWT की है।  कंपनी के पास  54,074 करोड़ के ऑर्डर हैं। इस IPO के अपर बैंड पर PE 6 गुना है। कंपनी को MAZAGAON DOCK SHIPBUILDERS को  Mini Ratna-I Status हासिल है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें