नेतृत्व परिवर्तन
नेतृत्व परिवर्तन
पीई फंडों के निवेश वाली इस फाइनेंशियल सर्विस फर्म में बदलाव की हवा बह रही है। कर्ज देने वाली एक बड़ी कंपनी के एक एग्जिक्यूटिव बहुत उम्मीदों के बीच इस फर्म के सीईओ बने थे। लेकिन हाल में व्यक्तिगत कारणों से उन्होंने इस्तीफा दे दिया। नेतृत्व परिवर्तन के दौर से गुजर रही इस फर्म के सीईओ का बैकग्राउंड रिस्क घटाने के कौशल से जुड़ा है। इसलिए सबकी निगाहें कॉर्नर ऑफिस में बैठे इस व्यक्ति के तहत नए युग की शुरुआत पर लगी हैं।

कई बाबुओं की उड़ी नींद
एक बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल के उत्तराधिकारी यूनियन हेल्थ मिनिस्टर की नई पंसद बनकर उभरे हैं। वह हेल्थकेयर सेक्टर पर G20 स्तर की बातचीत का नेतृत्व करेंगे। इस व्यक्ति का असर काफी बढ़ता दिख रहा है, जिससे कुछ बाबु खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। वे खुद को उनकी शिकायत करने से नहीं रोक पा रहे हैं। मीटिंग्स और उसके बाद होने वाली पार्टीज में इस व्यक्ति की चमक इतनी बढ़ गई है कि कई बाबुओं को छोटी जिम्मेदारियों से संतोष करना पड़ रहा है।
कप से क्यों निकल रहा भांप
जवाब है चाय! चर्चा है कि इस बिजी Bee Group का अगला टारगेट एक चाय कंपनी है। हमें पता चला है कि इसके लिए मीटिंग्स में शर्तें भी तय हो चुकी हैं। 51 फीसदी की नियंत्रण योग्य हिस्सेदारी मिलने पर ही यह डील होगी। अगर यह चाय कंपनी इसके लिए तैयार नहीं होती है तो वह वे दूसरी डील की कोशिश करेंगे। कौन उन्हें ना कहेगा? क्योंकि उनकी सोच बिल्कुल स्पष्ट है।
मुनाफे के लिए नमकीन पर दांव
एक बड़ी एफएमसीजी कंपनी ने स्नैक्स मार्केट में उतरने की तैयारी शुरू कर दी है। वह इसके लिए इनवेस्टमेंट और हायरिंग कर रही है। स्वीट, बेक्ड फूड्स अब तक उसकी पहचान रही है। लेकिन, हमें पता चला है कि ग्रामीण इलाकों में इससे उन्हें मदद नहीं मिल रही है। इसलिए वह अब छोटे स्नैक्स पैक लॉन्च करने जा रही है। एक समय उनके ऐड हेल्दी-फूड के फायदे बताते थे। लेकिन, चर्चा है कि यह हेल्दी फूड वॉल्यूम बढ़ाने में मददगार साबित नहीं हुआ। इसलिए अब वे छोटे नमकीन पैक पर दांव लगा रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि इससे उनका रेवेन्यू और मुनफा बढ़ेगा।
फिर से दिख रही तेजा का क्या है माजरा
इस एनर्जी कंपनी के शेयर इनवेस्टर्स से अर्निंग्स कॉल के पहले ही चढ़ गए हैं। चर्चा है कि मैनेजमेंट इनवेस्टर्स से बातचीत के दौरान पूंजीगत खर्च के कुछ बड़े प्लान का ऐलान कर सकता है। आखिर में क्या निकलकर आता है, यह जानने के लिए हमें इंतजार करना पड़ेगा। कुछ समय पहले यह शेयर अमीर निवेशकों की पहली पसंद होता था। लेकिन, इस कंपनी से जुड़े प्लान कभी धरातल पर नहीं उतर सकें। इससे लंबे समय तक इस शेयर को रखने वाले निवेशकों को खास इनाम नहीं मिला। हाल में आए तिमाही नतीजें अच्छे हैं। इससे इस शेयर में फिर से दिलचस्पी बढ़ती दिख रही है। लेकिन, यह जान लें: इस शेयर में संस्थागत निवेशक पिछली कई तिमाहियों से निवेश घटा रहे हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।