Get App

McDonald's की इस फिस्कल ईयर में 30 आउटलेट्स की खोलने की तैयारी, 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

कोरोना काल में खरीदारी के बदलते तरीके को देखते हुए कंपनी ने अपने डिजिटल चैनल को काफी मजबूती दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 17, 2021 पर 9:16 AM
McDonald's की इस फिस्कल ईयर में 30 आउटलेट्स की खोलने की तैयारी, 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

McDonalds restaurants चेन को ऑपरेट करने वाली वेस्टलाइफ डेवलपमेंट (Westlife Development) देश भर में इस फिस्कल ईयर में 30 नए आउटलेट्स (outlets) खोलने की तैयारी में हैं। इस योजना पर कंपनी 100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। देश के दक्षिणी और पश्चिमी भारत मे कंपनी की अच्छी पैठ है।

कोरोना काल में कंपनी की बिक्री में takeaways की हिस्सेदारी बढ़कर 50 फीसदी के आसपास पहुचं गई है। कंपनी आगे की ग्रोथ की संभावनाओं को लेकर काफी उत्साहित है। उसका कहना है कि अगर आने वाले 2-3 महीनों को छोड़ दें तो फिस्कल ईयर 2022 में बेहतर ग्रोथ देखने को मिलेगी।

Westlife Development के वाइस चेयरमैन अमित जटिया (Amit Jatia) ने कहा कि कंपनी की योजना इस फिस्कल ईयर में 20-30 नए मैकडोनाल्ड्स आउटलेट खोलने की योजना है। जिमसें 100 करोड़ निवेश किए जाएंगे। पिछले फिस्कल ईयर में भी कंपनी ने 5 नए मैकडोनल आउटलेट्स खोले थे।

जटिया ने इस बातचीत में आगे कहा कि कोविड-19 के चलते ग्राहक takeaways और drive-thru जैसे तरीके से खरीदारी कर रहे हैं। मौजूदा फिस्कल ईयर में ग्रोथ को लेकर कंपनी काफी बुलिश (bulish) है। कोरोना काल में खरीदारी के बदलते तरीके को देखते हुए कंपनी ने अपने डिजिटल चैनल को काफी मजबूत किया है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान डिजिटल प्लेटफॉर्म को काफी मजबूती दी गई है। ग्राहक डिजिटल सुविधाओं का फायदा उठाते हुए काफी अच्छे ऑर्डर प्लेस कर रहे हैं, जो कि पछले साल नहीं देखने को मिले थे।
 
2020-21 की चौथी तिमाही में कंपनी की 55-60 फीसदी बिक्री convenience channels यानी delivery, takeaways और drive-thru के जरिए हुई है। जबकि 40-45 फीसदी बिक्री इन स्टोर बिजनेस के जरिए हुई है। यानी लोगों ने आउटलेट में बैठकर खाया।    

31 मार्च 2021 को खत्म तिमाही में सालाना आधार पर Westlife Development का घाटा कम हुआ है। और यह पिछले साल के मार्च तिमाही के 25.26 करोड़ रुपये से घटकर 6.45 करोड़ रुपये पर रहा है। इसी अवधि में कंपनी की आय सालाना आधार पर 6.31 फीसदी बढ़कर 357.58 करोड़ रुपये रही है। जबकि पिछले साल की मार्च तिमाही में 336.35 करोड़ रुपये पर रही है।


मौजूदा समय में Westlife Development की शाखा Hardcastle Restaurants तेलंगाना (Telangana), गुजरात (Gujarat), कर्नाटक (Karnataka), महाराष्ट्र (Maharashtra), तमिलनाडु (Tamil Nadu), केरल (Kerala), छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh), आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh), गोवा (Goa) और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में और केंद्रशासित प्रदेश पुदुचेरी के 42 शहरों में 305 मैकडोनल्ड्स रेस्टोरेंट चलाती है। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें