23 अक्टूबर को कई शेयर फोकस में रहने वाले हैं। वजह हैं- तिमाही नतीजे, कारोबार से जुड़े डेवलपमेंट्स, नई डील या कॉन्ट्रैक्ट, आदि। लिस्ट में इंफोसिस, Swiggy, कोलगेट, टाटा मोटर्स, साइएंट, टेक महिंद्रा समेत कई नाम शामिल हैं। इन शेयरों में बड़ी उठापटक देखने को मिल सकती है। इसके अलावा शुक्रवार को मेनबोर्ड सेगमेंट में 4 और SME सेगमेंट में 1 लिस्टिंग होने वाली है। साथ ही 11 शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने वाले हैं। आइए डिटेल में जानते हैं किन प्रमुख शेयरों पर रहेगी नजर...
