आस्ट्रेलिया की माइन को अंतिम मंजूरी मिलने के कारण आज अदानी एंटरप्राइजेज के शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिली। कंपनी को आस्ट्रेलिया सरकार से 21 अरब डॉलर से ज्यादा की कोल माइन के लिए अंतिम मंजूरी मिल गई है। क्वींसलैंड में कंपनी को स्थायी रेललाइन और कंस्ट्रक्शन कैंप बनाने की मंजूरी मिलने से माइन प्रोजेक्ट के लिए रास्ता साफ हो गया है।
