Get App

मॉयल का मुनाफा 79.12% गिरा, आय बढ़ी

चौथी तिमाही में मॉयल का मुनाफा 79.12 फीसदी गिरकर 21.4 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 24, 2016 पर 3:29 PM
मॉयल का मुनाफा 79.12% गिरा, आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में मॉयल का मुनाफा 79.12 फीसदी गिरकर 21.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में मॉयल का मुनाफा 102.5 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में मॉयल की आय 29.86 फीसदी बढ़कर 209.6 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में मॉयल का की आय 161.4 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2016 की जनवरी-मार्च तिमाही में मॉयल को 25.8 करोड़ रुपये का एबिटा घाटा हुआ। जबकि वित्त वर्ष 2015 की जनवरी-मार्च तिमाही में मॉयल का एबिटा 75.5 करोड़ रुपये के मुनाफे में रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें