Get App

मॉयलः मुनाफा 7.7 गुना बढ़ा, आय 4 गुना बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में मॉयल का मुनाफा 7.7 गुना बढ़कर 101.4 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 14, 2017 पर 6:43 PM
मॉयलः मुनाफा 7.7 गुना बढ़ा, आय 4 गुना बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में मॉयल का मुनाफा 7.7 गुना बढ़कर 101.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में मॉयल का मुनाफा 13.2 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में मॉयल की आय 4 गुना बढ़कर 355.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में मॉयल की आय 89 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में मॉयल का एबिटडा 15.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 137 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में मॉयल का एबिटडा मार्जिन 17.2 फीसदी से बढ़कर 38.6 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें