Get App

मदरसन सुमी के मुनाफे में 28.2% की बढ़ोतरी

तीसरी तिमाही में मदरसन सुमी का मुनाफा 28.2 फीसदी बढ़कर 547.3 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 13, 2017 पर 1:01 PM
मदरसन सुमी के मुनाफे में 28.2% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में मदरसन सुमी का मुनाफा 28.2 फीसदी बढ़कर 547.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में मदरसन सुमी का मुनाफा 427 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में मदरसन सुमी की आय 12.5 फीसदी बढ़कर 10,797 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में मदरसन सुमी की आय 9598 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में मदरसन सुमी का एबिटडा 903 करोड़ रुपये से बढ़कर 1109 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में मदरसन सुमी का एबिटडा मार्जिन 9.6 फीसदी से बढ़कर 10.5 फीसदी रहा है।

सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में मदरसन सुमी की सब्सिडियरी एसएमआर की आय 2591 करोड़ रुपये से बढ़कर 3024 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में एसएमआर का एबिट 206.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 260 करोड़ रुपये रहा है।

सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में मदरसन सुमी की सब्सिडियरी एसएमपी की आय 4980 करोड़ रुपये से बढ़कर 5529 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में एसएमपी का एबिट 141.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 202.5 करोड़ रुपये रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें