सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी NBCC के शेयर शुक्रवार को 13.33 फीसदी गिरकर 34.45 रुपए पर आ गए। इससे पहले कंपनी ने जून तिमाही के नतीजे जारी किए थे जो कमजोर है। जून तिमाही में NBCC का नेट प्रॉफिट 39 फीसदी घट गया।
NBCC (इंडिया) ने कहा कि 30 जून को खत्म तिमाही में तीन महीने में Consolidated net profit गिरकर 51 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 83 करोड़ रुपये था।
ICICI Direct की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली की इस कंपनी को 75.5 करोड़ रुपये के नेट प्रॉफिट की उम्मीद थी। जून तिमाही में टोटल इनकम 16 फीसदी घटकर 1,942 करोड़ रुपये रही जबकि ऑपरेशंस (परिचालन) से इनकम भी 16 फीसदी घटकर 1,891 करोड़ रुपये रह गई।
सुबह BSE में स्टॉक 11.8 फीसदी से नीचे 34.95 रुपये में कारोबार कर रहा था, जबकि बेंचमार्क सेंसेक्स 0.6 फीसदी था। स्टॉक में इस साल 38 फीसदी और पिछले एक साल में 54 फीसदी की गिरावट आई है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (@moneycontrolhindi) और Twitter (@MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
