Netflix layoffs: OTT प्लेटफॉर्म Netflix ने एक बार फिर नौकरियों में कटौती की घोषणा की है। न्यूज एजेंसी Reuters ने शुक्रवार को बताया कि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने दूसरी बार 300 कर्मचारियों की नौकरी में कटौती की है। ये उसके पूरे वर्कफोर्स का करीब 4% है। प्लेटफॉर्म इन दिनों धीमी ग्रोथ और बढ़ते मार्केट कंपटीशन से जूझ रहा है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि एक दशक से ज्यादा समय में पहली बार स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के ग्राहकों में भारी गिरावट आई थी। इसे देखते हुए ही लागत कम करने के मकसद से ही कंपनी ने पिछले महीने भी अपने कर्मचारियों की छंटनी की थी। इस कदम का सबसे ज्यादा असर अमेरिका के कर्मचारियों पड़ा था। कंपनी ने तब 150 कर्मचारियों को निकाल दिया था।
मई में छंटनी के अलावा, नेटफ्लिक्स ने अपने मार्केटिंग बजट के स्केलिंग बैक के हिस्से में अप्रैल में अपनी Tudum साइट से कुछ कॉन्ट्रैक्ट और एडिटोरियल कर्मचारियों को भी निकाल दिया।
नेटफ्लिक्स ने गुरुवार को एक बयान में कहा, "जबकि हम कारोबार में अहम निवेश करना जारी रखते हैं। हमने ये एडजस्टमेंट किए हैं, ताकि हमारी लागत धीमी रेवेन्यू ग्रोथ के अनुरूप बढ़ सके।"
दुनिया की प्रमुख स्ट्रीमिंग सर्विस हाल के महीनों में इंफ्लेशन, यूक्रेन में युद्ध और भयंकर कंपटीशन के कारण ग्राहकों की गिरावट के चलते दबाव में आ गई है। पहली तिमाही में ग्राहकों की संख्या में गिरावट के बाद, Netflix ने मौजूदा अवधि के लिए और भी ज्यादा नुकसान का अनुमान लगाया है।
उस डाउनट्रेंड को रोकने के लिए, कंपनी एक सस्ता, एड-सपोर्टेड सब्सक्रिप्शन टियर पेश करने की योजना बना रही है, जिसके लिए वह कई कंपनियों के साथ बातचीत कर रही है।
न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, Netflix ने 2022 की पहली तिमाही के दौरान 200,000 ग्राहकों के बाहर निकलने के बाद कंपनी के सब्सक्रिप्शन-बेस्ड रेवेन्यू मॉडल में सुधार करने के बाद अपने ऑपरेशन को फिर से बदलने का फैसला किया है। कठिनाइयों ने कंपनी के शेयर की कीमत और कार्यकर्ता मनोबल को चोट पहुंचाई है।