रफ्तार के शौकीनों के लिए निसान ने अपनी मशहूर कार GT-R को भारत में लॉन्च कर दिया है। GT-R की कीमत करीब 1.99 करोड़ रुपये है। दुनिया भर में ये कार गॉडजिला के नाम से प्रसिद्ध है। निसान GT-R में 3.8 लीटर का वी6 इंजन लगा है और ये इंजन 565bhp पावर जेनरेट करता है। ये कार 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार 3 सेकंड में छू लेती है। निसान GT-R के हैंडमेड इंजन को सिर्फ 5 इंजीनियर बनाते हैं। इसमें लगे टैको मीटर को कार रेसिंग विडियो गेम की तरह बनाया गया है।
