Get App

निसान: डटसन रेडी गो लॉन्च, कीमत 2.39-3.34 लाख

जापानी कार कंपनी निसान ने डटसन ब्रांड से तीसरी कार रेडी गो लॉन्च कर दी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 07, 2016 पर 5:39 PM
निसान: डटसन रेडी गो लॉन्च, कीमत 2.39-3.34 लाख

जापानी कार कंपनी निसान ने डटसन ब्रांड से तीसरी कार रेडी गो लॉन्च कर दी है। रेडी गो की कीमत 2 लाख 39 हजार से शुरू होती है। रेडी गो के सहारे कंपनी एंट्री सेगमेंट में अपनी पकड़ को मजबूत करना चाहती है। क्योंकि इस सेगमेंट में मारुति का दबदबा है।

डटसन रेडी गो 800 सीसी का इंजन है जो 54 पावर देता है। कंपनी दावा कर रही है कि ये कार 25 किलोमीटर की माइलेज देती है। सेफ्टी के लिहाज से इसके टॉप वेरिएंट में ड्राइवर साइड एयरबैग भी दिये गये हैं। रेडी का मुकाबला ऑल्टो 800 और रेनो क्विड से है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें