Get App

एनटीपीसीः मुनाफा 13.9% घटा, आय 8.4% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एनटीपीसी का मुनाफा 13.9 फीसदी घटकर 2496 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 28, 2016 पर 2:55 PM
एनटीपीसीः मुनाफा 13.9% घटा, आय 8.4% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एनटीपीसी का मुनाफा 13.9 फीसदी घटकर 2496 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एनटीपीसी का मुनाफा 2898 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एनटीपीसी की आय 8.4 फीसदी बढ़कर 19398 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एनटीपीसी की आय 17898 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर दूसरी तिमाही में एनटीपीसी का एबिटडा 4108 करोड़ रुपये से बढ़कर 5396 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में एनटीपीसी का एबिटडा मार्जिन 23 फीसदी से बढ़कर 27.8 फीसदी रहा है।

सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एनटीपीसी की अन्य आय 278.2 करोड़ रुपये से घटकर 190.6 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एनटीपीसी का टैक्स खर्च 762 करोड़ रुपये रहा है। हालांकि वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एनटीपीसी को 726.5 करोड़ रुपये का टैक्स क्रेडिट हासिल हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें