Ola Cars के CEO अरुण श्रीदेशमुख और ओला ग्रुप के स्ट्रेटेजी हेड अमित आंचल देंगे इस्तीफा

अरुण श्रीदेशमुख ओला इलेक्ट्रिक के गो टू मार्केट सेगमेंट की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। लेकिन अब उन्होंने कंपनी को छोड़ने का निर्णय लिया है

अपडेटेड May 05, 2022 पर 2:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मनीकंट्रोल द्वारा इस बारे में जानकारी मांगने पर ओला के प्रवक्ता द्वारा अरुण श्रीदेशमुख के कंपनी से इस्तीफे की पृष्टि की गई लेकिन इस प्रवक्ता ने इस बात का कड़ाई से खंडन किया कि अमित अंचल कंपनी छोड़ रहे हैं

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक सॉफ्ट बैंक के निवेश वाली ओला के व्हीकल कॉर्मस सीईओ अरुण श्रीदेशमुख (Arun Sirdeshmukh)और ओला के चीफ ऑफ ग्रुप स्ट्रेटजी अमित अंचल (Amit Anchal) ओला से इस्तीफा दे रहे हैं। गौरलतब है कि ओला के लिस्टिंग प्लान में हो रही देरी और कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटरों में लगातार आ रही तकनीकी खराबी की खबरों के बीच इन दोनों के इस्तीफे की खबर काफी सनसनी खेज है।

अरुण श्रीदेशमुख ओला इलेक्ट्रिक के गो टू मार्केट सेगमेंट की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। लेकिन अब उन्होंने कंपनी को छोड़ने का निर्णय लिया है। इसी तरह यह माना जा रहा था कि अमित अंचल ओला के आईपीओ योजना में अहम भूमिका निभाएंगे लेकिन इनके इस्तीफे की खबर के बीच कंपनी की फंड रेजिंग योजना अनिश्चितताओं में घिर गई है।

शेयरखान को इन 11 मिड और स्मॉलकैप शेयरों पर है भरोसा, करा सकते हैं डबल डिजिट कमाई


मनीकंट्रोल द्वारा इस बारे में जानकारी मांगने पर ओला के प्रवक्ता द्वारा अरुण श्रीदेशमुख के कंपनी से इस्तीफे की पृष्टि की गई लेकिन इस प्रवक्ता ने इस बात का कड़ाई से खंडन किया कि अमित अंचल कंपनी छोड़ रहे हैं। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा है कि वह अभी भी कंपनी का हिस्सा हैं। कंपनी प्रवक्ता ने कहा कि चीफ ऑफ ग्रुप स्ट्रेटजी और कॉर्पोरेट फाइनेंस के तौर पर अमित हमारे अहम टीम मेंबर हैं। वहीं अरुण श्रीदेशमुख के बारे में ईमेल में दिए गए जवाब में कहा गया है कि अब ग्रुप सीएफओ अरुण कुमार कंपनी के दिन प्रतिदिन के कामों की देखभाल करेंगे। इसमें कंपनी का GTM (गो टू मार्केट) फंक्शन भी शामिल है। अरुण श्रीदेशमुख अभी तक GTM से संबंधित जिम्मेदारियां निभा रहे थे। अब यह जिम्मेदारी अरुण कुमार के पास चली जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।