Get App

उबर के खिलाफ ओला ने चला स्वदेशी कार्ड

ओला ने खुद को कानून का पालन करने वाला और उबर को कानून तोड़ने वाला बताया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 28, 2016 पर 4:08 PM
उबर के खिलाफ ओला ने चला स्वदेशी कार्ड

टैक्सी एग्रीगेटर ओला ने अपने प्रतिद्वंदी उबर के खिलाफ स्वदेशी का कार्ड चला है। ओला ने कर्नाटक हाईकोर्ट में दो टूक कहा है कि उबर विदेशी कंपनी है और वो भारत के कानून का सम्मान नहीं करती है। ओला के वकील की ओर से कोर्ट में यह जानकारी दी गई कि नियम तय होने के बाद भी ऊबर इन दिनों लगातार गैरकानूनी एक्टिविटी में लगी हुई है। उबर ने कर्नाटक सरकार के नियमों के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका भी दायर कर रखी है। इसी बुनियाद पर ओला ने खुद को कानून का पालन करने वाला और उबर को कानून तोड़ने वाला बताया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें