Get App

भारत में लॉन्च हुआ स्मार्टफोन वनप्लस 3T

स्मार्टफोन वनप्लस 3 का अपग्रेडेड वर्जन वनप्लस 3T आज भारत में लॉन्च हो गया।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 02, 2016 पर 4:56 PM
भारत में लॉन्च हुआ स्मार्टफोन वनप्लस 3T

स्मार्टफोन वनप्लस 3 का अपग्रेडेड वर्जन वनप्लस 3T आज भारत में लॉन्च हो गया। 3T वनप्लस के पुराने सभी फोनों से दमदार होगा। वनप्लस 3T की कीमत 29,999 रुपये से शुरू होगी। इस फोन के दो वैरिएंट्स हैं और 128जीबी इंटरनल मेमोरी वाले वैरिएंट की कीमत 34,999 रुपए होगी। वनप्लस 3T में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 3400 एमएएच की बैटरी है। फोन के इन दोनो वैरिएंट्स को आप सिर्फ अमेजॉन इंडिया पर खरीद सकते हैं। अमेजॉन इंडिया पर फोन की बिक्री 14 दिसंबर से शुरू होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें