Get App

वनप्लस के फाउंडर ने फ्लिपकार्ट पर उठाए सवाल

वन प्लस थ्री फोन को लेकर फ्लिपकार्ट, स्मार्टफोन कंपनी के निशाने पर है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 17, 2016 पर 2:55 PM
वनप्लस के फाउंडर ने फ्लिपकार्ट पर उठाए सवाल

फ्लिपकार्ट पर 18 से 21 दिसंबर तक बिग शॉपिंग डेज शुरू होने वाला है। लेकिन इस सेल के बैनर में दिखाए गए वन प्लस थ्री फोन को लेकर फ्लिपकार्ट, स्मार्टफोन कंपनी के निशाने पर है। दरअसल, सेल में इस स्मार्टफोन को 20,000 रुपये से कम दाम में बेचने का दावा किया है। लेकिन चाइनीज कंपनी वनप्लस अपने स्मार्टफोन वनप्लस-3 को सिर्फ अमेजॉन इंडिया के जरिए बेचती है।

फ्लिपकार्ट के इस बैनर पर वनप्लस के को-फाउंडर कार्ल पे ने भी हैरानी जताई है। उन्होंने फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर और एक्जिक्यूटिव चेयरमैन सचिन बंसल को ट्वीट किया है कि भाई, यह क्या है? हम अमेजॉन के साथ एक्सक्लूसिव हैं। इसके बाद वन प्लस ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए ग्राहकों को ये भी चेतावनी दी है कि अगर आप फ्लिपकार्ट से वनप्लस 3 खरीदते हैं, तो खुद के रिस्क पर खरीदें। हालांकि, अभी तक फ्लिपकार्ट की ओर से इस पर कोई सफाई नहीं आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें