बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद एक बार फिर से मुश्किलों में घिरती दिख रही है, पतंजलि के कई उत्पादों के विज्ञापनों को एफएसएसएआई और एएससीआई ने भ्रामक और दूसरी कंपनियों को बदनाम करने वाला पाया है। एफएसएसएआई ने अपनी सेंट्रल लाइसेंसिंग अथॉरिटी को निर्देश दिया है कि वह पतंजलि को कारण बताओ नोटिस जारी करे।
