Get App

Paytm के IPO से पहले कंपनी के प्रमोटर नहीं रहेंगे विजयशेखर शर्मा, EGM में हटाने पर होगा फैसला, जानें वजह

Paytm अपने IPO से पहले अपने फाउंडर विजय शेखर शर्मा को प्रमोटर की भूमिका से हटाने की तैयारी में है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 18, 2021 पर 7:56 PM
Paytm के IPO से पहले कंपनी के प्रमोटर नहीं रहेंगे विजयशेखर शर्मा, EGM में हटाने पर होगा फैसला, जानें वजह

डिजिटल पेमेंट्स कंपनी पेटीएम (Paytm) देश का सबसे बड़े आईपीओ (IPO) लॉन्च करने जा रही है, लेकिन इस IPO से पहले कंपनी अपने फाउंडर विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) को प्रमोटर की भूमिका से हटाने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी ने एक्सट्राऑर्डिनरी शेयरहोल्डर्स की मीटिंग (EGM) 12 जुलाई को दिल्ली में बुलाई है।

Paytm ने अपने शेयरहोल्डर्स को लिखी चिट्ठी में कहा कि कंपनी अपने फाउंडर विजय शेखर शर्मा को प्रमोटर के स्टेटस से हटाने पर विचार करेगी और उन्हें EGM में इसके लिए वोटिंग होगी। कंपनी की कहना है कि इससे Vijay Shekhar Sharma के लिए रेगुलेटरी प्रोविजंस और शर्तों को मानना आसान हो जाएगा।

FY21 की सभी तिमाहियों में जबरदस्त अर्निंग के बावजूद ये 5 Stocks 52-Weeks High से अभी कम से कम 20% नीचे

आपको बता दें कि Paytm में अब बिजय शेखर शर्मा माइनोरिटी शेयरहोल्डर हैं और कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 14.61% है। उनके पास कंपनी के 90.51 लाख इक्विटी शेयर्स हैं। पेटीएम के शेयरधारकों में सॉफ्टबैंक ग्रुप (SoftBank Group), बर्कशायर हैथवे इंक (Berkshire Hathaway Inc) और एंट ग्रुप (Ant Group Co.) शामिल हैं।

पेटीएम भारत का सबसे बड़ा IPO लाने जा रही है। कंपनी की योजना इस IPO से पहले 12000 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी करने की है। इसके तहत कंपनी 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 12000 करोड़ रुपये का इक्विटी शेयर जारी करेगी।

शेयर बाजार के खेल में 4 दिन में खिलाड़ी ने दिया 16 प्रतिशत रिटर्न, अंतिम दिन कहां है फोकस

EGM की बैठक में कंपनी के इस योजना पर भी मुहर लग सकती है। पेटीएम की पेरेंट कंपनी One97 Communications ने शेयरहोल्डर्स को भेजे गए एक नोटिस में यह बात कही है।

इसी महीने पेटीएम ने अपने कर्मचारियों को कहा था कि अगर वे पब्लिक ऑफरिंग में अपने स्टॉक बेचना चाहते हैं तो औपचारिक रूप से इसकी घोषणा करें। कंपनी के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस (DRHP) फाइनल होने से पहले कर्मचारियों को यह काम करना होगा। इस IPO के लिए जुलाई में मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास DRHP फाइल कर सकती है।

नौसिखिए रिटेल निवेशक मार्केट में मचा रहे धूम, बुल की सवारी करें लेकिन संभल के: वीके विजय कुमार

कंपनी अपने EGM में इनवेस्टर्स की पात्र कैटेगरीज के लिए एलोकेट किए जाने वाले इक्विटी शेयर्स की कुल संख्या, एंप्लॉयीज स्टॉक ऑप्शंस स्कीम में संशोधन पर भी फासला होगा। कंपनी आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन में बदलाव करने पर भी विचार करेगी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें