Porsche Cayenne Electric भारत में कल होगी लॉन्च, मिलेगा 1,156hp की पावर और 642km की रेंज
इलेक्ट्रिक SUV के बढ़ते बाजार के बीच Porsche अब अपनी मशहूर Cayenne को भी इलेक्ट्रिक अवतार में भारत लाने जा रही है। कंपनी देश में Cayenne Electric को 30 सितंबर 2026 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेगी।
Porsche Cayenne Electric भारत में कल होगी लॉन्च, मिलेगा दमदार फीचर्स
इलेक्ट्रिक SUV के बढ़ते बाजार के बीच Porsche अब अपनी मशहूर Cayenne को भी इलेक्ट्रिक अवतार में भारत लाने जा रही है। कंपनी देश में Cayenne Electric को 30 सितंबर 2026 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेगी। खास बात यह है कि भारत में इसकी एंट्री की घोषणा करीब एक साल पहले ही कर दी गई थी।
बता दें कि भारत में नई Porsche Cayenne Electric को शुरुआत में दो वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इनमें Cayenne Electric और Cayenne Turbo Electric शामिल हैं। हालांकि, ये दोनों वेरिएंट ऑप्शनल फीचर्स और इक्विपमेंट से पहले के होंगे।
पावरट्रेन, परफॉर्मेंस और रेंज
Porsche Cayenne Electric को सिर्फ लुक्स के लिए नहीं, बल्कि तेज रफ्तार के लिए भी तैयार किया गया है। इसके दोनों वेरिएंट में 113kWh बैटरी पैक और दो इलेक्ट्रिक मोटर मिलेंगी। दोनों मोटर मिलकर चारों पहियों को पावर देंगी, यानी इसमें ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम मिलेगा।
स्टैंडर्ड Cayenne Electric 408hp की पावर और 835Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह SUV सिर्फ 4.8 सेकंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 230kmph है, जबकि कंपनी के मुताबिक यह एक बार फुल चार्ज होने पर 642km तक चल सकती है।
वहीं, ज्यादा पावर वाला Cayenne Turbo Electric 1,156hp की जबरदस्त पावर और 1,150Nm का टॉर्क देता है। यह महज 2.5 सेकंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 260kmph है और कंपनी के दावे के मुताबिक इसकी रेंज 623km तक है।
दोनों वर्नज में अडैप्टिव एयर सस्पेंशन स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है, जबकि तेजी से मुड़ने और तेज रफ्तार पर स्टेबिलिटी को बेहतर बनाने के लिए रियर-एक्सल स्टीयरिंग का ऑप्शन भी उपलब्ध है। Porsche का कहना है कि Cayenne Electric आइडियल कंडिशन में रीजेनरेटिव ब्रेकिंग के रिए 600kW तक एनर्जी रिकवर कर सकती है, जिससे लगभग 97% प्रतिशत ब्रेकिंग का काम इलेक्ट्रिक मोटर संभाल सकती हैं।
डिजाइन, डाइमेंशन और प्रैक्टिकैलिटी
Porsche Cayenne Electric का ओवरऑल लुक पेट्रोल इंजन वाली Cayenne जैसा ही रखा गया है, लेकिन इलेक्ट्रिक मॉडल को अलग पहचान देने के लिए इसके फ्रंट डिजाइन में बदलाव किए गए हैं। इसमें बंद ग्रिल, बैटरी और दूसरे हिस्सों को ठंडा रखने के लिए साइड एयर वेंट्स और बेहतर एयरोडायनामिक्स के लिए कुछ एक्टिव एलिमेंट्स दिए गए हैं।
SUV के निचले हिस्से में ग्लॉस-ब्लैक क्लैडिंग मिलती है। इसमें 20 से 22 इंच तक के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। पीछे की तरफ पूरी चौड़ाई में LED लाइट बार मिलता है, जिस पर रोशनी वाला Porsche लोगो दिया गया है।
Cayenne Turbo Electric में बॉडी कलर की स्किड प्लेट दी गई है, जबकि स्टैंडर्ड Cayenne Electric में इसे ऑल-ब्लैक फिनिश के साथ पेश किया गया है।
4,985 mm लंबी यह EV, ICE Cayenne से 55 mm ज्यादा लंबी है। इसका व्हीलबेस 3,023 mm, चौड़ाई 1,980 mm और ऊंचाई 1,674 mm है। Porsche के अनुसार, इसमें 90-लीटर का फ्रंक और 781-लीटर का बूट है, जिसे पावर्ड रियर सीटों को फोल्ड करके 1,588 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है।
इंटीरियर टेक्नोलॉजी और इक्विपमेंट
Cayenne Electric के अंदर डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 14.5-इंच का कर्व्ड इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन मिलता है, जो भारत में किसी Porsche मॉडल के लिए पहली बार है। इसमें ऑप्शनल तौर पर 14.9-इंच का पैसेंजर डिस्प्ले और ऑगमेंटेड-रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले भी उपलब्ध है। स्टैंडर्ड इक्विपमेंट में आठ-तरफा इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीटें (जिन्हें 18-तरफ़ा तक अपग्रेड किया जा सकता है), फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, पैनोरमिक सनरूफ और वायरलेस फोन चार्जिंग शामिल हैं। इसमें 14-स्पीकर वाला Bose सिस्टम स्टैंडर्ड है, जबकि 20-स्पीकर वाला Harman Kardon यूनिट ऑप्शन के तौर पर उपलब्ध है।
खास बात यह है कि Cayenne Electric पहली Porsche कार है जिसमें ऑप्शनल 11kW वायरलेस चार्जिंग सिस्टम मिलता है, जिससे कम्पैटिबल वॉलबॉक्स के साथ कॉन्टैक्टलेस होम चार्जिंग की सुविधा मिलती है।
मार्केट में जगह बनाना
भारत में, Cayenne Electric का मुकाबला Audi Q8 e-tron, BMW iX और Lotus Eletre जैसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV से होगा। यह Porsche की शानदार परफॉर्मेंस, लंबी रेंज और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन होगी।