Get App

प्राज इंडस्ट्रीज के मुनाफे और आय में गिरावट

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में प्राज इंडस्ट्रीज का मुनाफा 60.5 फीसदी घटकर 12 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 10, 2017 पर 5:26 PM
प्राज इंडस्ट्रीज के मुनाफे और आय में गिरावट

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में प्राज इंडस्ट्रीज का मुनाफा 60.5 फीसदी घटकर 12 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में प्राज इंडस्ट्रीज का मुनाफा 30.4 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में प्राज इंडस्ट्रीज की आय 23 फीसदी घटकर 232.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में प्राज इंडस्ट्रीज की आय 302 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में प्राज इंडस्ट्रीज का एबिटडा 45.3 करोड़ रुपये से घटकर 18.5 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में प्राज इंडस्ट्रीज का एबिटडा मार्जिन 15 फीसदी से घटकर 8 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें