Get App

पीटीसी इंडियाः मुनाफा 29.6% घटा, आय 29.1% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में पीटीसी इंडिया का मुनाफा 29.6 फीसदी घटकर 39.7 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 18, 2016 पर 6:46 PM
पीटीसी इंडियाः मुनाफा 29.6% घटा, आय 29.1% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में पीटीसी इंडिया का मुनाफा 29.6 फीसदी घटकर 39.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में पीटीसी इंडिया का मुनाफा 56.4 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में पीटीसी इंडिया की आय 29.1 फीसदी बढ़कर 3043.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में पीटीसी इंडिया की आय 2356.6 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में पीटीसी इंडिया का एबिटडा 80.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 104.6 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में पीटीसी इंडिया का एबिटडा मार्जिन सपाट होकर 3.4 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें