बड़े ऑर्डर की खबरों के बाद आज पुंज लॉयड के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी को 348 करोड़ के दो ऑर्डर मिले हैं। मुंद्रा एलपीजी टर्मिनल के लिए कंपनी को 139 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। वहीं मुंबई पोर्ट ट्रस्ट से कंपनी को 209 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।
