प्रिज्म जॉनसन (Prism Johnson) ने तीसरी  तिमाही के  नतीजे पेश किए है।  तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 2.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 47.2 करोड़ रुपये पर रहा है।

वित्त वर्ष 2021 की  तीसरी तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू सालाना आधार पर 4.4 फीसदी की बढ़कर 1,526 करोड़ रुपये  रही है जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में  कंपनी का रेवेन्यू 1,462 करोड़ रुपये रहा था।

तीसरी तिमाही में  Prism Johnson की एबिटा सालाना आधार पर  50 फीसदी बढ़कर 191 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में  127.3 करोड़ रुपये रही थी। वहीं सालाना आधार पर कंपनी की EBITDA Margin 8.7 फीसदी से बढ़कर 12.5 फीसदी पर रही है।


कंपनी ने अपने अधिकारिक बयान में  कहा  है कि  कंपनी ने MP के सतना प्लांट में प्रोडक्शन बढ़ाएंगे। कंपनी सीमेंट प्रोडक्शन की क्षमता बढ़ाने पर जोर दे रही है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।