भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (Rail Vikas Nigam Ltd) पर करीब 10.84 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। यह जुर्माना देश के दो सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने लगाया है। दरअसल सितंबर तिमाही के दौरान रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के बोर्ड में पर्याप्त संख्या में स्वतंत्र निदेशक यानी इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स (Independent Directors) नहीं थे। कंपनी ने गुरुवार 23 नवंबर को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी।
