Get App

रैमको सीमेंट के मुनाफे में 28.4% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में रैमको सीमेंट का मुनाफा 28.4 फीसदी बढ़कर 151.9 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 07, 2017 पर 1:53 PM
रैमको सीमेंट के मुनाफे में 28.4% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में रैमको सीमेंट का मुनाफा 28.4 फीसदी बढ़कर 151.9 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में रैमको सीमेंट का मुनाफा 118.3 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में रैमको सीमेंट की आय 18 फीसदी बढ़कर 1111.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में रैमको सीमेंट की आय 941.2 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में रैमको सीमेंट का एबिटडा 254.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 294.4 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में रैमको सीमेंट का एबिटडा मार्जिन 27 फीसदी से घटकर 26.5 फीसदी रहा है। रैमको सीमेंट के बोर्ड ने 720 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 180 करोड़ रुपये तक के शेयर बायबैक को मंजूरी दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें