भागे भी और टूटे भी, ऐसा क्यों हुआ इन शेयरों का हाल

आज के कारोबार में इन शेयरों में दिखी हलचल क्योंकि इनमें थी कुछ दमदार खबर, आइए जानते हैं कि क्या थी वो ऐसी खबर।

अपडेटेड Apr 12, 2016 पर 4:00 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज के कारोबार में इन शेयरों में दिखी हलचल क्योंकि इनमें थी कुछ दमदार खबर, आइए जानते हैं कि क्या थी वो ऐसी खबर।

    कृषि और ऑटो शेयरों में तेजी

    अच्छे मॉनसून की उम्मीद में कृषि और ऑटो सेक्टर के शेयरों में खासी चमक देखने को मिली। एस्कॉर्ट्स, जैन इरिगेशन, हीरो मोटो और अशोक लेलैंड खासी बढ़त के साथ बंद हुए। कल आए स्काईमेट के अनुमान में मॉनसून सामान्य से 105 फीसदी रहने की संभावना जताई थी जिससे ग्रामीण डिमांड में तेजी आने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग ने भी मॉनसून का अपना अनुमान जारी कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक इस साल मॉनसून सामान्य से 106 फीसदी ज्यादा रहने का अनुमान है।

    कोल इंडिया में दिखी गिरावट

    कोल इंडिया के शेयर में आज तेज गिरावट देखी गई। कोयले की कीमतों में कटौती के बाद शेयर में गिरावट दर्ज कई गई। उत्पादन और स्टॉक बढ़ने के कारण कंपनी ने अच्छी ग्रेड के कोयले के दाम 40 फीसदी घटाए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कोयले के दाम गिरने के कारण भी कंपनी को 3 साल में पहली बार कीमतें घटाने को मजबूर होना पड़ा है। साल 2015-16 में कोल इंडिया ने 53.6 करोड़ टन का रिकॉर्ड कोयला उत्पादन किया जबकि कंपनी के पास 5.8 करोड़ टन का स्टॉक है।

    डॉ रेड्डीजः शेयर बायबैक का एलान


    डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज ने शेयर बायबैक का एलान किया है। कंपनी 3500 रुपये प्रति शेयर के भाव से बायबैक करेगी जो मौजूदा भाव से 14 फीसदी ज्यादा है। बायबैक 18 अप्रैल से शुरू होगा और इसके लिए कंपनी ने 1550 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि रखी है जो कंपनी के पैडअप कैपिटल का 14.9 फीसदी हिस्सा है।

    आइनॉक्स विंड को नए ऑर्डर मिले

    आइनॉक्स विंड को 70 मेगावॉट के पावर प्रोजेक्ट के नए ऑर्डर मिले हैं। कंपनी को ये ऑर्डर अदानी ग्रीन एनर्जी से मिले हैं। इनमें से 50 मेगावॉट का प्रोजेक्ट आंध्रप्रदेश में लगेगा जबकि 20 मेगावाट का प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश में लगेगा।

    एमईपी इंफ्रा के ज्वाइंट वेंचर को मिला ऑर्डर

    एमईपी इंफ्रा के ज्वाइंट वेंचर को नेशनल हाइवे 66 के कांटे-वाकेड सेक्शन की फोर लेनिंग का ऑर्डर मिला है। इस प्रोजेक्ट की लागत 826 करोड़ रुपये है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।