टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन पद से रतन टाटा के हटने की खबरों का टाटा संस ने खंडन किया है। कंपनी का कहना है कि रतन टाटा फिलहाल ट्रस्टों के चेयरमैन बने रहेंगे अभी उनकी पद छोड़ने की कोई योजना नहीं है। पहले खबर आई थी कि रतन टाटा ट्रस्टों के चेयरमैन पद से हटने वाले हैं। आपको बता दें कि टाटा ट्रस्ट की टाटा संस में 66 फीसदी हिस्सेदारी है और ग्रुप की लिस्टिड कंपनियों में ही इनका करीब 41 अरब डॉलर का निवेश है।
