RBI ने नियम तोड़ने की वजह से एक्सिस बैंक पर 1 सितंबर को 25 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। RBI ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। RBI ने बताया कि एक्सिस बैंक ने Know Your Customer (KYC) डायरेक्शन, 2016 के नियमों का उल्लंघन किया है जिसकी वजह से यह जुर्माना लगाया गया है।
