रियलमी (Realme) ने अपने मौजूदा Realme 8 5G स्मार्टफोन का सबसे सस्ता वर्जन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने भारतीय बाजार में Realme 8 5G का 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट उतारा है, जो मौजूदा 4GB+128GB स्टोरेज वर्जन के मुकाबले 1,000 रुपये सस्ता है।

Realme 8 5G में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ 6.5 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। Realme 8 5G भारत का सबसे सस्ता 5जी फोन है। इसकी कीमत 13,999 रुपये है। फोन की पहली बिक्री 18 मई से शुरू हो जाएगी।

इसे Realme वेबसाइट और फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकेगा। इसे 18 मई को दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा। शुरुआती सेल के दौरान कंपनी ने MobiKwik पेमेंट पर 200 रुपये तक का 10 फीसदी कैशबैक और फ्रीचार्ज पेमेंट पर 75 रुपये का कैशबैक देने का ऐलान किया है। यह फोन सुपरसोनिक ब्लैक और सुपरसोनिक ब्लू कलर में मिलेगा।

बता दें कि Realme अब तक 2 वेरिएंट में मौजूद था। Realme 8 5G के 4 GB RAM के साथ 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं 8 GB RAM के साथ 128 GB स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है।

Realme 8 5G की स्पेसिफिकेशन

Realme 8 5G में Android 11 आधारित Realme UI 2.0 है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की फुल HD प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz और ब्राइटनेस 600 निट्स है। डिस्प्ले पर ड्रैगनट्रायल ग्लास का प्रोटेक्शन है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर से लैस है। जो Mali-G57 MC2 GPU के साथ 8 GB तक RAM और 128GB तक के स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 18W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।