Get App

रिलायंस इंडस्ट्रीज और रिलायंस जियो विदेशी निवेशकों से जुटाएंगी 4 अरब डॉलर: रिपोर्ट

आरआईएल की दूरसंचार शाखा रिलायंस जियो स्वीडन के एरिक्सन और फिनलैंड के नोकिया से 5जी नेटवर्क गियर की खरीद के लिए बैंक ऑफ अमेरिका, बीएनपी, एचएसबीसी और सोसाइटी जेनरल के साथ बातचीत कर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 10, 2022 पर 12:31 PM
रिलायंस इंडस्ट्रीज और रिलायंस जियो विदेशी निवेशकों से जुटाएंगी 4 अरब डॉलर: रिपोर्ट
कंपनी Barclays, HSBC, और MUFG Bank जैसे लेंडरों के साथ बातचीत कर रही है

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries Ltd (RIL) और रिलायंस जियो (Reliance Jio) विदेशी बाजारों से क्रमश: 1.5 अरब डॉलर और 2.5 अरब डॉलर जुटाने की तैयारी में है। द इकोनॉमिक टाइम्स ने 10 अक्टूबर को मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि RIL अपने विस्तार योजना को पूरा करने के लिए विदेशी निवेशकों से पूंजी जुटाने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए कंपनी Barclays, HSBC, और MUFG Bank जैसे लेंडरों के साथ बातचीत कर रही है।

इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस लोन की प्राइसिंग सिक्योर्ड ओवरनाइट फाइनेंशिग रेट (SOFR) से 1.30 - 1.50 फीसदी ज्यादा पर हो सकती है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि RIL की टेलीकॉम शाखा रिलायंस जियो अपने 5G नेटवर्क पर होने वाले खर्च की फंडिग के लिए बैंक ऑफ अमेरिका, BNP,HSBC और Societe General से बातचीत की प्रक्रिया में है। बता दें कि रिलायंस जियो स्वीडन के एरिक्सन और फिनलैंड के नोकिया से 5जी नेटवर्क गियर की खरीद करेगी। इसी खरीदारी के लिए पैसे जुटाने की कवायद के तहत कंपनी विदेशी लेंडरों से बात कर रही है।

Paytm share price: सितंबर में Paytm के ऋण वितरण की वार्षिक रन रेट 34000 करोड़ रुपये पर पहुंची

गौरतलब है कि जुलाई महीने में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ऑटोमैटिक रुप के तहत एक्सटनल कमर्शियल बॉरोइंग लिमिट की सीमा प्रति वर्ष 75 करोड़ डॉलर से बढ़ाकर से 1.5 अरब डॉलर कर दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें