Get App

Reliance New Energy अमेरिकी कंपनी Caelux में 20% हिस्सेदारी खरीदेगी, 1.2 करोड़ डॉलर का होगा निवेश

Reliance New Energy (RNEL) और Caelux ने एक पार्टनरशिप एग्रीमेंट पर भी सहमति जताई है। इसके तहत Caelux के साथ टेक्नोलॉजी के स्तर पर सहयोग और उसकी टेक्नोलॉजी का कमर्शियलाइजेशन शामिल होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 23, 2022 पर 11:54 AM
Reliance New Energy अमेरिकी कंपनी Caelux में 20% हिस्सेदारी खरीदेगी, 1.2 करोड़ डॉलर का होगा निवेश
Reliance Industries के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने कहा कि Caelux में निवेश हमारी रणनीति का हिस्सा है। हम सबसे ज्यादा एडवान्स ग्रीन एनर्जी इकोसिस्टम बनाना चाहते हैं।

Reliance New Energy अमेरिकी कंपनी Caelux में 20 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। उसने 23 सितंबर (शुक्रवार) को इसका ऐलान किया है। यह डील 1.2 करोड़ डॉलर में होगी। रिलायंस न्यू एनर्जी Reliance Industries की सब्सिडियरी है।

Reliance New Energy (RNEL) और Caelux ने एक पार्टनरशिप एग्रीमेंट पर भी सहमति जताई है। इसके तहत Caelux के साथ टेक्नोलॉजी के स्तर पर सहयोग और उसकी टेक्नोलॉजी का कमर्शियलाइजेशन शामिल होगा। रिलायंस ने इस बारे में स्टॉक एक्सचेंजों को बताया है। Caelux perovskite आधारित सोलर टेक्नोलॉजी डेवलप करती है।

यह भी पढ़ें : Tata Steel में होगा Tata Group की सात मेटल कंपनियों का विलय, जानिए क्या होगा शेयर स्वॉप रेशियो

Reliance Industries के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने कहा, "Caelux में निवेश हमारी रणनीति का हिस्सा है। हम सबसे ज्यादा एडवान्स ग्रीन एनर्जी इकोसिस्टम बनाना चाहते हैं। हमारा मानना है कि Caelux की perovskite आधारित सोलर टेक्नोलॉजी से हमें Crystalline Solar Modules में अगले चरण के इनोवेशन तक पहुंच का मौका मिलेगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें