रेनो डस्टर खरीदने वाले सावधान!

रेनो की डस्टर खरीदने की सोच रहें तो रूक जाएं क्योंकि डस्टर का बेस वेरिएंट क्रैस टेस्ट में फेल हो गया है।

अपडेटेड May 10, 2017 पर 7:41 PM
Story continues below Advertisement

रेनो की डस्टर खरीदने की सोच रहें तो रूक जाएं। क्योंकि डस्टर का बेस वेरिएंट क्रैस टेस्ट में फेल हो गया है। ग्लोबल एनसीएपी द्वारा किए गए क्रैश टेस्ट में डस्टर के बेस वेरिएंट को जीरो स्टार मिला है। इतना ही नहीं, रिपोर्ट में डस्टर के एयरबैग को स्टैंडर्ड के हिसाब से बेकार आंका गया है। एयरबैग के साथ आने वाले वेरिएंट को क्रैश टेस्ट में 3 स्टार्स दिए गए हैं।

एनसीएपी संस्था का कहना कि डस्टर में जिस साइज का एयरबैग दिया गया है वो गाड़ी के लिहाज से साइज में छोटा है। क्योंकि हाइवे पर ये गाड़ियां 100 किलोमीटर से भी ज्यादा रफ्तार से चलती हैं और उसी लिहाज से इसमें बेस्ट सेफ्टी फीचर भी होने चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।